युकां कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
- सहारनपुर में भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेसजन।
सहारनपुर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष में भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के प्रति जागरूक किया।
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज युकां जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. यासमीन राव के नेतृत्व में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष में भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। यात्रा के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा देश में लगातार बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग के हो रहे शोषण पर आक्रोश व्यक्त किया गया। उनका कहना था कि भाजपा शासनकाल में गरीबों व मजदूरों की आवाज लगातार दबाई जा रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालकर नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
भारत जोड़ो यात्रा में महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सोनू पठान, महानगर अध्यक्ष आरिस सिद्दीकी, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, संगठन प्रभारी मनीष त्यागी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय, काजी शौकत, योगी वीरसैन, जादोराम गुप्ता, देवेंद्र कौशिक, इमरान कुरैशी, डा. मुस्तफीज, प्रवीण चौधरी, तनु सहगल, गौरव पारले, अजय भास्कर, विनय कुमार, सौरभ सहगल, नितिन कुमार, विनीत कुमार, आशीर्वाद सहगल, विनय बर्मन, आयुष बावरे, हर्ष, कार्तिक, गोलू, प्रिंस, कपिल, जागरित, गौरव, कर्ण आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।