आवारा सांड के हमले से बाईक सवार दो युवक घायल, पिडितो को अस्पताल मे भर्ती कराया गया

- आवारा सांड के हमले के बाद मौके पर एकत्रित भीड
नकुड 27 फरवरी इंद्रेश। बीती रात गंगोह रोड पर आवारा सांड ने बाईक सवारो पर हमला कर दिया। सांड के हमले से बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
घटना बुद्धवार देर रात की है। रंढेडी निवासी विकास पुत्र जयकुमार व गुरदयाल पुुुुत्र किरतसिंह यमुनानगर से वापस अपने गांव जा रहे थे। नकुड पंहुचने पर गंगोह रोड पर आवारा सांड ने बाईक हमला कर दिया। सांड के हमले से दोनो बाईक सवार सडक पर जा गिरे।
सांड की टक्कर से दोनो बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। गनीमत यह रही कि घटना के समय सडक पर कोई वाहन नंही था। नंही तो कोई बडा हादसा हो सकता था। शोर सुनकर आसपास के लोग मोके पर पहंचुे । उन्होंने ऐंबुलेंस को सूचना देकर घायलो को उपचार के लिये भेजा।
गौरतलब है कि नगर मे कई सांड छुटटे घूम रहे है। नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहंी दे रहा हैं। जबकि नारायणपुर मंे नगर पालिका गौशाला का संचालन भी कर रही है। जंहा आवार पशुओ को रखा जा सकता है। पंरतु प्रशासन अभी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है।