shobhit University Gangoh
 

मारपीट की अलग अलग घटनाओं दो युवक घायल

देवबंद [24CN]: मारपीट की अलग अलग घटनाओ में दो युवक घायल हो गये। पीडितो ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनो घायलों का मेेडिकल परीक्षण कराने के बाद घटनाओं की जांच शूरू कर दी।

  • सिचांई के विवाद को लेकर गांव भायला में हुई मारपीट

गांव भायला निवासी अरविन्द कुमार पुत्र खडक सिंह ने बताया कि उसके गांव का एक युवक नहर से उसके खेत में आने वाले सिचंाई के पानी से अपने खेत की सिचांई कर रहा था। अरविन्द का आरोप है कि जब उसने उसे ऐसा करने से मना किया तो उक्त युवक ने उसके उपर फावडे से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।

  • ग्राम बन्हेडा खास में मारपीट में युवक घायल

देवबंद क्षेत्र के ग्राम बन्हेडा खास निवासी शिवा पुत्र दीवान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने छोटे भाई पोपिन की तलाश कर रहा था तो उसने देखा कि उसका भाई गांव से कुछ दूरी पर गांव के एक व्यक्ति के पास बैठा है। शिवा का आरोप है कि जब उसने अपने भाई पोपिन डांटा तो उक्त व्यक्ति अकारण ही तैश में आ गया। शिवा का आरोप है कि आरोपी ने उस पर लाठी से हमला कर दिया जिसमें सिर में चोट लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस का कहना है कि दोनो घायलो के मेडिकल परीक्षण करा दिए गये है और तहरीर के आधार पर घटनाओं की जांच की जा रही है जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Jamia Tibbia