स्टेट हाईवे पर दो बाइकों में आपस में हुई टक्कर में दो युवक घायल

स्टेट हाईवे पर दो बाइकों में आपस में हुई टक्कर में दो युवक घायल
  • दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण

देवबंद [24CN] : स्टेट हाईवे-59 पर दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार तल्हेडी बुजुर्ग बस स्टैंड पर हुई दुर्घटना में गंझेड़ी निवासी अरशद अपनी बाइक से हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक महताब पुत्र फारुख निवासी गोवर्धनपुर धलानी थाना चिलकाना की बाइक के साथ उसकी बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे मे अरशद गंभीर रूप से घायल होकर हाईवे पर गिर गया। जबकि महताब को भी चोटे आई। जिससे आसपास के राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहंा से गम्भीर हालत के चलते उन्हे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही घायल अरशद के परिजन भी मौके पर पहुंचे।