भारी बारिश से तहसील परिसर की दीवार गिरी, दबने से दो युवक घायल

- घायल युवक जिला अस्पताल रैफर, नगर मे बिजली आपूर्ति ठप
नकुड [इंद्रेश]। क्षेत्र मे भारी बारिश का कहर जारी है। प्रशासन की नाक के नीचे तहसील परिसर की पिछली दीवार गिर गयी। जिसके नीचे दबने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवको को इलाज के लिये जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
भारी बारिश के चलते तहसील परिसर की पीछे मंदिर के पास की दीवार पीछे दलित बस्ती मे गली में गिर गयी। गौरतलब है कि तहसील परिसर गली से करीब आठ फिट उंचाई पर है। दीवार गिरने के बाद दीवार के पास खडा बिजली का पोल भी गिर गया। जिसके नीचे 15 वर्षीय युवक विशाल पुत्र कुलदीप दब गया। विशाल साईकिल पर अपने घर जा रहा था। वह साईकिल समेत भरभराकर गिरी दीवार के नीचे आ गया। साथ ही अपने घर खाना खाने के लिये आया पेंतिस वर्षीय जोगेंद्र पुत्र पाल्ला भी दीवार की चपेट मे आ गया। जंहा उसकी बाईक दीवार के नीचे आने से चकनाचुर हो गयी वंही जोगेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के व्यक्तियो ने घायलो को दीवार के मलबे से निकाला
दलित बस्ती मे दीवार के नीचे दो युवको दबने से बस्ती में हडकंप मच गया। भारी बारिश के बीच आस-पास के व्यक्तियो ने रेस्क्यु आपरेशन चलाकर दबे हुए युवको को निकाला। उन्हे तुरंत सीएचसी पंहुचाया गया। उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सको ने फर्स्ट ऐड देकर उन्हे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। घटना स्थल के पास रहने वाले राजेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि यह तहसील परिसर की करीब-करीब चालिस मीटर लंबी दीवार जर्जर हाल में है। कई बार एसडीएम व तहसीलदार को दीवार को ठीक कराने के लिये कहा गया पंरतु अधिकारियो ने इस पर ध्यान नही दिया। परिणामतः दीवार गिरने से उसके नीचे दबने से दो युवक घायल हो गये है।
पोल गिरने से नगर मे बिजली आपूर्ति ठप
पूर्व पालिका सदस्य महेश कुमार, मांगेराम, सलेखचंद, अमित कुमार, पाल्लेराम व सभासद मैनादेवी ने एसडीएम अजय कुमार अंबस्ट को मामले की जानकारी दी। एसडीएम ने बिजली विभाग व नगर पालिका के कर्मचारियों को दीवार का मलबा हटाने व टूटे पोल की जगह नया पोल लगाने के निर्देश दिये। उधर दलित बस्ती में तहसील परिसर की दीवार गिरते पोल टूटने के बाद पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। जो शाम तक ठप रही। बस्ती के निवासियों का कहना है कि पोल टूटते समय बिजली की आपूर्ति चल रही थी। केबिल स्थानीय घरो के उपर गिरा। जिससे बडा हादसा होने से बाल-बाल बचा।
क्या बोले एसडीएम
एसडीएम अजय अंबस्ट ने मोबाईल पर संपर्क करने पर कहा कि पूरी तहसील ही पूरानी बिल्डिंग में है। खस्ता हाल दीवार के स्थान पर नई दीवार बनाने के सवाल पर एसडीएम ने कहा कि इसके लिये बजट के लिये राजस्व परिषद को लिखना होगा। घायलो की स्थिति के बारे मे सवाल होते ही एसडीएम ने फोन काट दिया।
तहसील क्षेत्र में दो दिनो से भारी बारिश जारी है। जिससे तहसील क्षेत्र कई स्थानो पर वाटर लॉगिंग की समस्या उत्पन्न हो गयी है। अस्पताल रोड पर स्थित तालाब का पानी आसपास सैंकडो ऐकड क्षेत्र में फैल गया है। जिससे आस पास के खेतो मे खडी फसले पानी मे डूब गयी है। गौरतलब है कि पूरे कस्बे का पानी इसी तालाब में एकत्रित होता है।
उधर भारी बारिश के से यमुना का जल स्तर भी बढ रहा है। हांलाकि नदी का पानी अभी नदी से बाहर नही निकला है। पंरतु नदी के आसपास निचले स्थानो पर जल भराव से ग्रामीणो की परेशानी बढ गयी है। फसलो को भी नुकसान हुआ है।