जमीन के बटवांरे को लेकर एक ही परिवार के लोगों में जमकर चले लाठी-डण्डे, दो महिलाऐं घायल
- दोनो पक्षों ने एक दुसरे ंके खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
देवबंद [24CN]: जमीन के बटवांरे को लेकर एक ही परिवार के लोगों में जमकर विवाद हुआ लाठी डण्डे चले जिसमें दो महिलाऐं घायल हो गई। पीडितों ने बताया कि उनके पारिवारिक झगडे में दुसरे पक्ष के चार लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीडित पक्ष ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
देवबंद क्षेत्र के गांव गुनारसी निवासी छोटा पुत्र मामचन्द व उसके ही परिवार के जयप्रकाश के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। छोटा का आरोप है कि जिस जमीन पर जयप्रकाश खेती कर रहा है वह उसकी है जबकि जयप्रकाश का कहना है कि वह अपनी ही जमीन पर खेती कर रहा है और छोटा उसे बेवजह परेशान कर रहा है। शुक्रवार को दोनो में इस बात को लेकर पहले कहासूनी हुई और फिर मारपीट शूरू हो गई।
छोटे का आरोप है कि जयप्रकाश की और से गांव के दुसरी बिरादरी के चार लोग जबरदस्ती उनके घर में आ गये और मारपीट करने लगे जबकि झगडे से उनका कोई लेना देना नही था। छोटे आरोप है कि मारपीट में उनके परिवार की सोनिया व डोली घायल हो गये। छोटे ने बताया कि शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर आ गये जिन्होने मारपीट कर रहे हमलावरों से उसकी तथा महिलाओं की जान बचाई।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
