मिट्टी की ढांग गिरने से दो महिलाएं घायल

मिट्टी की ढांग गिरने से दो महिलाएं घायल
  • सहारनपुर में बेहट क्षेत्र में मिट्टी की ढांग में दबने से उपचाराधीन महिला।

बेहट [24CN]। बेहट तहसील क्षेत्रांतर्गत गांव मिर्जापुर निवासी दो महिलाएं बरसाती नदी से मिट्टी खोदने के दौरान ढांग गिरने से उसके नीचे दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को मिट्टी के नीचे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार बेहट तहसील के गांव मिर्जापुर निवासी 45 वर्षीय रेखा विधवा लील्लू व 23 वर्षीय परवीन पत्नी साजिद आज सुबह गांव पाडली में बरसाती नदी से मिट्टी लेने के लिए गई थी। बताया जाता है कि जब रेखा व परवीन मिट्टी खोद रही थी तो अचानक उनके ऊपर ढांग गिर गई जिसके नीचे दबकर रेखा व परवीन घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को मिट्टी की ढांग के नीचे से निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।