दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
  • सहारनपुर में तीतरो पुलिस द्वारा पकड़े गए वांछित आरोपी।

तीतरो। थाना तीतरो पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार थाना तीतरों पुलिस ने थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देशन में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालय न्यायिक मैजिस्ट्रेट प्रथम सहारनपुर द्वारा धारा-3/6/8 गौवध अधिनियम के मामले में जारी किए गए वारंट के आधार पर दो आरोपियों शाहदीन पुत्र मौहम्मद व इमरान पुत्र नूरा निवासीगण झाड़वन थाना तीतरों जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।