पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर के दो वांछित आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर के दो वांछित आरोपी
  • सहारनपुर में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी।

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनंसार थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी नरेश कुमार, निरीक्षक क्षितिज कुमार व उपनिरीक्षक प्रमोद नैन के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव महमूदपुर जाटोवाला से दो वांछित आरोपियों वसीम पुत्र शमशाद व राशिद पुत्र यासीन निवासीगण महमूदपुर थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटक जेल भेज दिया।