बलात्कार के मामले के दो वांछित आरोपी दबोचे

बलात्कार के मामले के दो वांछित आरोपी दबोचे
  • सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा दबोचे गए दुष्कर्म के आरोपी।

सहारनपुर [24CN]। थाना फतेहपुर पुलिस ने बलात्कार दहेज उत्पीडऩ, बलात्कार व तीन तलाक के मुकदमे वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सतेंद्र नागर व उपनिरीक्षक अमित नागर द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलात्कार, दहेज उत्पीडऩ व तीन तलाक के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों मुबारक पुत्र अफजाल व अफजाल पुत्र नूरूद्दीन निवासीगण डंढेरा राज विहार कालोनी थाना कोतवाली रूड़की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।


विडियों समाचार