shobhit University Gangoh
 

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, सामान बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, सामान बरामद
  • सहारनपुर में नकुड़ पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर चोर।

नकुड़। कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़कर उनके कब्जे से जनरेटर का चोरी किया गया ताम्बे का तार बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार नकुड़ कोतवाली पुलिस द्वारा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ व उपनिरीक्षक देवेश कुमार के नेतृत्व में चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम व अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शातिर चोरों अभिनव सैनी पुत्र ऋषिपाल निवासी मौहल्ला बंजारान कस्बा व थाना नकुड़, अमन पुत्र अनिल निवासी चंद्रपाल खेड़ी थाना नकुड़ को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी गया जनरेटर का ढाई किलो तांबे का तार बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि दबोचे गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दोनों हाईस्कूल तक पढ़े लिखे हैं परंतु गलत संगत में पडऩे के कारण उन्हें नशे की लत पड़ गई थी। नशे की लत को पूरा करने के लिए हम दोनों ने मिलकर कस्बा नकुड़ के एक निर्माणाधीन मकान में जनरेटर को तोड़कर उसकी कोइल, बैटरा तथा फावड़ा चोरी कर लिया था। बैटरा व फावड़े को कबाड़ी को चार हजार रूपए में बेच दिया था। उन्होंने बताया कि बरामद तार उसी जनरेटर का है। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia