shobhit University Gangoh
 

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, चोरी की गई आर्टिफिशियल ज्वैलरी व नगदी बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, चोरी की गई आर्टिफिशियल ज्वैलरी व नगदी बरामद
  • सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर चोर।

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आर्टिफिशियल ज्वैलरी व 2200 रूपए की नगदी बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को वादी ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान से आर्टिफिशियल ज्वैलरी व गल्ले से 12 हजार रूपए तथा पड़ोसी की दुकान से 11 हजार चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

आज थाना देहात कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सुनील नागन व उपनिरीक्षक बलराम सिंह के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए दो शातिर आरोपियों गुल मौहम्मद पुत्र मौ. जफर निवासी स्टार पेपर मिल रोड टैगोर गार्डन कालोनी थाना सदर बाजार व अलीशान पुत्र फैजान निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोवताली देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आर्टिफिशियल ज्वैलरी, 2200 रूपए की नगदी व घटना में प्रयुक्त लोहे की सब्बल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia