shobhit University Gangoh
 

आतंकवाद के खिलाफ सेना की बड़ी कामयाबी, LOC पर घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर

आतंकवाद के खिलाफ सेना की बड़ी कामयाबी, LOC पर घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बारामुला के नौगाम सेक्टर में सेना ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आज सुबह, सैनिकों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी। सैनिकों ने तेजी से घात लगाकर हमला किया जिसमें दो आतंकवादी मार गिराए गए।

सेना के प्रवक्ता के मुताबिक आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अधिकारी के अनुसार आतंकियों के पास से दो एके-47 और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है। वहीं पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर मे बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की जा रही है।

Jamia Tibbia