नाली विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, आधा दर्जन घायल

- सहारनपुर में गांव सौंधेबांस में हुए विवाद में घायल पीडि़त।
चिलकाना [24CN]। थाना चिलकाना क्षेत्रांतर्गत गांव सौंधेबांस में नाली को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों हुए विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से तीन घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चिलकाना क्षेत्रांतर्गत गांव सौंधेबांस के एक ही समुदाय के दो पक्षों में नाली के पानी को लेकर दो दिन पूर्व आपस में कहासुनी हो गई थी जो बीती शाम खूनी संघर्ष में बदल गया तथा दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीती शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धार हथियारों से उनके घर पर हमला कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से तीन लोगों की हालत गम्भीर होने के चलते उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।