जनसुनवाई में दो समस्याओं का हुआ तत्काल निस्तारण

जनसुनवाई में दो समस्याओं का हुआ तत्काल निस्तारण
  • सहारनपुर में नगर निगम में जनसुनवाई  करते नगरायुक्त शिपू गिरि।

सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई के दौरान आठ समस्याएं आयी जिनमें से नगरायुक्त शिपू गिरि द्वारा सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया गया। बाकि समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वार्ड 53, न्यू रुप विहार कॉलोनी निवासी सुरेश पाल ने तथा वार्ड संख्या 46 नील कण्ठ विहार निवासी बबलू चैहान ने अपनी-अपनी कॉलोनियों में साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर नगरायुक्त शिपू गिरि ने तत्काल क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों व सफाई मित्रों को भेजकर सफाई कराते हुए समस्याओं का समाधान करा दिया। इसके अलावा वार्ड संख्या 6 बजाज कॉलोनी निवासी फिरोज ने चिलकाना रोड स्थित बजाज कॉलोनी में और वार्ड 63 आली की चुंगी निवासी अब्दुल हफीज ने भी अपने अपने क्षेत्रों में सफाईं कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को स्थलीय निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिए। दिवस ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं सफल रहा।


Leave a Reply