shobhit University Gangoh
 

साबुन फैक्ट्री में विस्फोट से दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे

साबुन फैक्ट्री में विस्फोट से दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे

साबुन की फैक्ट्री में धमाके की खबर के राहत और बचाव के लिए दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मेरठ सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पास धमाका होने की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। दोनों अधिकारियों ने घायलों को उचित उपचार दिलाने के लिए निर्देश दिए हैं। धमाके के बाद बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया है।

मेरठ। मेरठ में मंगलवार की सुबह लोहियानगर थाना क्षेत्र में सत्यपाल इंटरनेशनल स्कूल के पास साबुन फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में कंप्रेशर फटा है। इसकी जानकारी की जा ही है। ये फैक्ट्री गौरव गुप्ता की है। धमाका इतना जबरदस्त था कि बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया है। वहीं मौके पर दमकल कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

Jamia Tibbia