अनियंत्रित रोडवेज बस पलटने से दो यात्रियों की मौत

अनियंत्रित रोडवेज बस पलटने से दो यात्रियों की मौत
  • बस में पडे यात्रियों के जुते चप्पल तथा क्षतिग्रस्त बस

देवबंद [24CN] : गुरूवार को हाईवे स्थित साखन नहर के पास यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस पलट गई। बस पलटने से एक किशोरी तथा एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलो की चीख पुकार सुनकर आस पास से गुजर रहे यात्रियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को देवबंद के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया तथा मृतको के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि लगभग 1ः30 बजे बदायूं से पजंाब जा रही रोडवेज बस संख्या युपी 15 बीटी-8994 सवारियों को लेकर जा रही थी। बताया जाता है कि जैसे ही बस सांखन नहर के पास स्थित मास्टर ढाबा के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट कर खाई में गिर गई जिसके बाद सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। चीख पुकार मचती देख आस पास से गुजर रहे यात्रियों व ढाबे पर बैठे लोगों ने पुलिस को फोन किया और बस में से यात्रियों को निकलवाकर उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भिजवाया। लेकिन बस के नीचे दब से जाने से सोनम 12वर्ष व पूजा 21 वर्ष की मौत हो चुकी थी। पुलिस व ग्रामीणो को

बस के नीचे से शवों को निकलाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कर निकलवाये शव

बस पलटने से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रात को ही क्रेन मंगवाई और रोडवेज बस को सीधा कराया और बस को थाने में लेकर आ गई। घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए चार एंबुलेंस लगाई गई। यहीं नहीं हाईवे एंबुलेंस भी जख्मी यात्रियों को अस्पताल ले गई। हालांकि कुछ को गंभीर हालत देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

मजदूरी करने जा रहे थे पंजाब

घायल मजदूरों ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार बस पलट गई। जिस कारण बस में चींख पुकार मचने लगी। कई लोग तो बस में बेहोश भी हो गए। घायल मनोज ने बताया कि उसे दूसरा जीवन मिला है। उसने बताया कि बस में 20 से 22 लोग थे।

बस पलटने के कारण ये लोग हुऐ घायल
मुन्नी 42 पत्नी अजयपाल निवासी संभल, मनोज 24 पुत्र उदयराज निवासी बदायूं, रोहिणी 20 पत्नी अंकित निवासी मुरादाबाद, भुवनेश 32 पुत्र भूप सिंह निवासी बदायूं, रमा 19 पत्नी भोला निवासी बदायूं।
सुनील 30 पुत्र सरदार सिंह निवासी संभल, देशवीर 31 पुत्र रामपाल निवासी संभल, मुन्नी 50 पत्नी हीरालाल निवासी बदायूं, करीना 15 पुत्री अजयपाल निवासी संभल, महावीर 21 पुत्र धीर सिंह निवासी संभल है।

वही, सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बुधवार करीब 1.30 बजे बदायूं से पंजाब जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक किशोरी व एक महिला की मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को हल्की चोट लगी है। गंभीर यात्रियों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया था।