जमीन के मामले में दो पक्षों मारपीट, एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल
- सहारनपुर में मारपीट के मामले में उपचाराधीन घायल व्यक्ति।
सहारनपुर। थाना नानौता क्षेत्रांतर्गत ग्राम आभा में खेती की जमीन के मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नानौता क्षेत्र के गांव आभा निवासी फहीम पुत्र अकील ने गांव की ही एक महिला से पौने सात बीघा जमीन खरीदी थी जिसका बैनामा और दाखिल खारिज भी हो चुका था। पीड़ित फहीम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार सुबह हमारे ही गांव के तीन युवक हमारे मकान पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार लेकर आये और हमारे परिवार पर लाठी डंडों से टूट पड़े। इस घटना में फहीम को काफी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फहीम को हमलावरो से बचाया और गंभीर रूप से घायलावस्था में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्स्कों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। घायल फहीम की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
