shobhit University Gangoh
 

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शराब तस्कर

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शराब तस्कर
  • सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस द्वारा दबोचे गए शराब तस्कर।

गागलहेड़ी [24CN]। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी पुलिस ने थाना प्रभारी सूबेसिंह यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने दो शराब तस्करों मुकेश पुत्र मेहर सिंह व रवि पुत्र विजयपाल निवासीगण दीनारपुर थाना गागलहेड़ी को दबोचकर उनके कब्जे से 10-10 लीटर कच्ची शराब खाम बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia