shobhit University Gangoh
 

घेर का गेट लगाने को लेकर मारपीट, दो घायल

घेर का गेट लगाने को लेकर मारपीट, दो घायल
  •  सरकारी अस्पताल में उपचार कराते घायल

देवबंद [24CN]: रणखंडी गांव में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

रणखंडी गांव निवासी राघवेंद्र (65) अपने घेर की चहारदिवारी करा रहा थे। दीवार में पहले से लगे गेट के स्थान पर दूसरा गेट लगाने लगे तो पडोस में रहने वाले व्यक्ति ने इसको लेकर विरोध करना शुरु कर दिया। आरोप है कि जब राघवेंद्र ने ऐसा करने से मना किया तो उक्त व्यक्ति ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरु कर दी। जिसमें राघवेंद्र घायल हो गए। आरोप है कि बीच बचाव को आए उनके भाई के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

Jamia Tibbia