एक लडकी के शिक्षित होने से दो परिवार लाभान्वित होते है- सांसद बाबूसिंह कुशवाह

एक लडकी के शिक्षित होने से दो परिवार लाभान्वित होते है- सांसद बाबूसिंह कुशवाह
कार्यक्रम को संबोधित करते सासंद बाबूसिंह कुशवाह

नकुड 10 जनवरी इंद्रेश। जौनपुर से सपा सांसद बाबूंिसंह कुशवाह ने कहा है कि एक लडकी के शिक्षित होने से दो परिवारों का कल्याण होता है। सावित्रि बाई फूले पहली ऐसी महिला शिक्षक थी जिन्होंने महिला शिक्षा की अलख जगाकर समाज को आगे बढाने का काम किया।

सासंद बाबूसिंह कुशवाह यहंा नयागांव रोड पर एक विद्यालय मे आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिताओ के समापन पर छात्रछात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फूले जिस समय महिला शि़क्षा के क्षेत्र मे पहला कदम बढाया तो उनके परिवार तक ने उनका विरोध किया। उन्होंने महिला शिक्षा के लिये पूणे मे पहला स्कूल खोला। उसे समय परिवार ने उन्हे घर से निकाल दिया था। पंरतु उन्होंने महिला शिक्षा की अलख जगायी । जिससे आगे चलकर लडकियों को भी आगे बढने मे मदद मिली।

उन्होंने लडकियों की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला कहा कि एक लडकी की शिक्षा से दो परिवार लाभान्वित होते है। ंिहुदुओ मे सावित्री बाई पहली महिला शिक्षक थी तो मुसलमानो मे फातिमा शेख पहली महिला शिक्षक थी। हमे उनके योगदान को भुलाना नंही चाहिए। आज लडकियां शिक्षित होकर आईएएस , चिकित्सक व इंजिनियर बन रही है। बच्चे मेहनत के साथ अपनी शिक्षा पूरी करे।
इस मौके पर विद्यालय में क्रिडा प्रतियोगिता मे भागेदारी कर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया। इस मौके विरेश सैनी , पुष्कर सैनी , सचिनदेव सैनी, फरहाद आलम,मांगेराम कश्यप आदि उपस्थित रहे।