नकुड: सडक दुर्घटना में प्रमुख किरयाना व्यापारी सहित दो की मौत, नगर में मातम

नकुड [इद्रेश त्यागी]। सहारनपुर रोड पर हुए एक सडक हादसे में नगर के प्रमुख किरयाना व्यापारी सहित दो व्यक्तियो की मौत हो गयी। जिससे पूरे नगर मे मातम पसर गया। बीती रात नगर के प्रमुख किरयाना व्यापारी अनिल गुप्ता अपने सहयोगी अशोक उपाघ्याय के साथ स्कूटी से सहारनपुर से वापस नकुड आ रहे थे। घटना शाम करीब पोने आठ बजे की बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि सहारनपुर रोड पर खेडाकुटी से आगे सामने से उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी के परखच्चे उड गये। स्कूटी सवार अनिल गुप्ता व अशोक उपाध्याय सडक पर जा गिरे। जिससे वे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये।

दुर्घटना की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस व ऐंबुलंेस को दी । मौके पर पहुची पुलिस ने दोनो घायलो को उपचार के लिये सहारनपरु पहुचाया। जंहा अशोक की मृत्यु हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल गुप्ता को एक निजि अस्पताल मे भर्ती कराया गया । जंहा देर रात अनिल गुप्ता की भी मौत हो गयी। सडक दुर्घटना मंे दो व्यक्तियो की मृत्यु की सूचना सुबह होने पर कस्बे के व्यापारियो व अन्य लोगो को मिली तो नगर मे मातम पसर गया।
नगर के वरिष्ठ नागरिको ने अनिल गुप्ता के घर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवकुमार गुप्ता, मनोज गोयल ,राजेश जैन, जाधोराम गुप्ता, पंकज जैन, संदीप जैन , पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान, पत्रकार नरेशगोयल, आदि ने दुर्घटना मे अनिल गुप्ता व अशोक उपाध्याय की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।