shobhit University Gangoh
 

दो दिन बाद फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की संख्या, 24 घंटे में 733 की मौत

दो दिन बाद फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की संख्या, 24 घंटे में 733 की मौत
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16156 नए मामले सामने आए हैं वहीं इस दौरान मौतों की संख्या 733 थी। इसके अलावा इस वक्त देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 160989 पर पहुंच गया है।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में गिरावट के बाद बुधवार को नए मामलों की संख्या में फिर से मामूली वृद्धि देखी गई है। इस दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले दो दिनों में नए मामलों की संख्या 13 हजार के आस-पास थी। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस दौरान सात सौ से ऊपर मौतें दर्ज की गई हैं जबकि अगर पूरे हफ्ते में एक या दो दिन को छोड़ दिया जाए तो बाकी दिन मौतों की संख्या तीन सौ के आस-पास थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,156 नए मामले सामने आए हैं वहीं इस दौरान मौतों की संख्या 733 थी। इसके अलावा इस वक्त देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,60,989 पर पहुंच गया है।

 

 

Jamia Tibbia