जेवी जैन कॉलेज में ‘विकसित भारत 2027 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

जेवी जैन कॉलेज में ‘विकसित भारत 2027 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
  • सहारनपुर में जेवी जैन कालेज में आयोजित संगोष्ठी का शुभारम्भ करते अतिथिगण।

सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था जेवी जैन  में विकसित भारत 2047ः एक राष्ट्र, अनंत क्षितिज विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें देशभर से आए शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

शुक्रवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन माँ शाकंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई,  मुख्य अतिथि आईआईटी प्रोफेसर मिली पंत तथा मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनोज दिवाकर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर मुकुल बंसल स ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संगोष्ठी के संयोजक प्रोफेसर लोकेश कुमार ने विषय की रूपरेखा और महत्व पर प्रकाश डाला।

कुलपति प्रो. विमला वी. ने कहा कि भारत ने वर्ष 2027 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य तय किया है और आर्थिक व तकनीकी विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मूल्यों को भी मजबूत करना आवश्यक है। मुख्य अतिथि प्रो. मिली पंत ने विकसित भारत के लिए तकनीकी नेतृत्व, हरित विकास और सामाजिक समावेशन को महत्वपूर्ण बताया। वहीं मुख्य वक्ता प्रो. मनोज दिवाकर ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए शिक्षा, तकनीकी उन्नति, कृषि विकास और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना होगा।

संगोष्ठी के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विज्ञान, तकनीकी एवं इंजीनियरिंग, मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान तथा वाणिज्य, प्रबंधन, अर्थशास्त्र और विधि जैसे विषय शामिल रहे। देशभर से आए शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनु गुप्ता ने किया।


Leave a Reply