युवक पर ईंट पत्थरों से किया हमला, दो हमलारोपी गिरफ्तार

युवक पर ईंट पत्थरों से किया हमला, दो हमलारोपी गिरफ्तार

सहारनपुर [24CN]। थाना मण्डी पुलिस ने जैन कालोनी में एक व्यक्ति को ईंट पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने वाले दो हमलारोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ.विपिन ताडा के निर्देश पर वांछितों, नशा तस्करों एंव चोरो आदि की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित पुलिस टीम ने जैन कालोनी में एक व्यक्ति को ईंट पत्थर से गम्भीर रूप से घायल करने वाले 02 हमलारोपियों को नये चिलकाना अड्डे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों वाहिद पुत्र वाजिद निवासी जैन कालोनी इलाही मस्जिद वाली गली किरायेदार मकान शमीना खाताखेडी थाना मण्डी व अन्नू उर्फ नसीम पुत्र अकबर निवासी गुलमोहर वाली मस्जिद के पास सिराज कालोनी खाताखेडी थाना मण्डी शामिल है।