shobhit University Gangoh
 

महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
  • सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी आरोपी।

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटी व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी नीरज सिंह व उपनिरीक्षक रोबिन राठी के नेतृत्व में दबिश देकर दो वारंटी आरोपियों गुलजार पुत्र महफूज, श्रीमती रूकसाना पत्नी गुलजान निवासीगण बेहट अड्डा गैस गोदाम के सामने नगर कोतवाली हाल निवासी दानिश कालोनी बैंक के सामने कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia