महिला शराब तस्कर समेत दो आरोपी दबोचे

महिला शराब तस्कर समेत दो आरोपी दबोचे
  • सहारनपुर में बडग़ांव पुलिस द्वारा पकड़ी गए महिला शराब तस्कर।

सहारनपुर। थाना बडग़ांव पुलिस ने शराब बेचने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। इसके अलावा एक अन्य वारंटी आरोपी को भी दबोचकर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बडग़ांव पुलिस ने थाना प्रभारी योगेश कुमार व उपनिरीक्षक ललित शर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब की कसीदगी करते हुए गांव सांतवखेड़ी के एक घेर से महिला आरोपी सोनम पत्नी भोला निवासी सांवतखेड़ी थाना बडग़ांव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब, 35 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस ने महिला आरोपी सोनम के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अलावा उपनिरीक्षक विद्यानंदन के नेतृत्व में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा-125(3) के एक वारंटी आरोपी रवि पुत्र जनेश्वर निवासी मियानगी थाना बडग़ांव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।