
अवैध शराब की कसीदगी करते दबोचे दो आरोपी
- सहारनपुर में बडग़ांव पुलिस द्वारा दबोचे गए शराब तस्कर।
बडग़ांव [24CN]। थाना बडग़ांव पुलिस ने अवैध शराब की कसीदगी करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, भारी मात्रा में लहर व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बडग़ांव पुलिस द्वारा थाना प्रभारी प्रवेश कुमार व उपनिरीक्षक संदीप कुमार अधाना के नेतृत्व में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर गांव बालू माजरा में अवैध शराब की कसीदगी करते हुए दो आरोपियों सुक्का व बल्ला पुत्रगण लालू निवासीगण गांव बाल्लू माजरा थाना बडग़ांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, 200 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
