shobhit University Gangoh
 

चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो टॉप टेन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर बाजार में तैनात उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह व उपनिरीक्षक सुभाष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर श्रीसांई प्रोपर्टी ऑफिस के सामने से दो टॉप टेन आरोपियों शुभम रस्तोगी पुत्र अजय कुमार निवासी आशीर्वाद कालोनी कोतवाली सदर बाजार व अंशुल कुमार पुत्र बिजेंद्र कुमार निवासी राजौरी गार्डन थाना सदर बाजार को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि दबोचे गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जो पूर्व में भी वाहन चोरी व चोरी के वाहनों को खरीदने व बेचने का काम करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी शुभम रस्तोगी के खिलाफ नौ मुकदमे व अंशुल के खिलाफ सात मुकदमे पंजीकृत हैं।

Jamia Tibbia