• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री का अश्‍लील वीडियो बना ब्‍लैकमेल करने का मामला, भरतपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

  • February 15, 2022
भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री का अश्‍लील वीडियो बना ब्‍लैकमेल करने का मामला, भरतपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
  • भाजपा की एक वरिष्ठ महिला नेत्री का अश्लील वीडियो बना उसे ब्‍लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित सगे भाई बताये गए हैं। ये लोग महिला नेत्री को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

भोपाल। राजधानी भोपाल में भाजपा की एक वरिष्ठ महिला नेत्री का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला 6 फरवरी का है,  आरोपी ने महिला नेता को अज्ञात नंबर से काल कर अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद लगातार फोन कर पैसे की मांग करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। महिला नेता ने तंग आकर 7 फरवरी को पुलिस में मामला दर्ज कराया।

एक हफ्ते बाद साइबर क्राइम को आरोपी का सुराग मिला। जिसके बाद भरतपुर से दो आरोपित जमील उर्फ रवीन (23) और वाजिद उर्फ वारिश (21) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। डीसीपी क्राइम ब्रांच अमित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी चंदा के बनैनी गांव थाना सीकरी जिला भरतपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से उनके मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। दोनों आरोपी मौज मस्ती के लिए लोगों को फोन करते हैं और ब्लैकमेल कर रंगदारी वसूलते हैं। दोनों ने सिर्फ 11वीं और 8वीं तक ही पढ़ाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पूछताछ के लिए भरतपुर से भोपाल लाने के बाद नए तथ्य उजागर होंगे।

मोबाइल ट्रेस होते ही भरतपुर साइबर ब्रांच पुलिस के पास पहुंची, जांच से पहले कॉल ट्रेस हुई, जो भरतपुर की निकली। भाजपा नेता को भरतपुर, राजस्थान से फोन आया था। साइबर क्राइम दोनों नंबरों की तलाश कर रहा था। मोबाइल आन किया और साइबर क्राइम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की तो वह भरतपुर का निकला। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

जानें क्‍या है मामला

भाजपा की महिला नेत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 फरवरी को वह टीटी नगर स्थित अपने आवास पर थीं। रात करीब सात बजे मेरे पास किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने फोन करने वाले का नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया। बाद में जब उसने वीडियो काल की तो उस पर अश्लील सामग्री थी, उसने तुरंत फोन काट दिया। बाद में उसके पास दूसरे नंबर से व्हाट्सएप पर एक वीडियो आया, जिसमें वह खुद उस अश्लील वीडियो के साथ नजर आ रही थी। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये की मांग की। उसके बाद लगातार एक नंबर से रात 11 बजे तक उसके मोबाइल पर काल आती रही। महिला नेत्री के सुरक्षा गार्ड ने जब आरोपितों से बात की तो उन्होंने अभद्रता की और उन्हें भी धमकाया, बाद में महिला नेत्री ने टीटीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर छेड़खानी, डराने-धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाद में इस घटना की केस डायरी साइबर क्राइम पुलिस को भेजी गई।

 


Post navigation

Prev
Next
बेवफा पत्नी का खूनी खेल, वैलेंटाइन डे पर पति को नींद की गोलियां दीं, फिर प्रेमी ने हथौड़े से सिर और चेहरा कुचलकर मार डाला

बेवफा पत्नी का खूनी खेल, वैलेंटाइन डे पर पति को नींद की गोलियां दीं, फिर प्रेमी ने हथौड़े से सिर और चेहरा कुचलकर मार डाला

  • February 16, 2026
बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को नवनीत राणा की चेतावनी, “हिंदुस्तान में कब्र के लिए जगह भी नहीं मिलेगी”

बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को नवनीत राणा की चेतावनी, “हिंदुस्तान में कब्र के लिए जगह भी नहीं मिलेगी”

  • February 16, 2026
‘हम पुराने ख्याल के हो सकते हैं लेकिन…’, शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर SC की सख्त टिप्पणी

‘हम पुराने ख्याल के हो सकते हैं लेकिन…’, शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर SC की सख्त टिप्पणी

  • February 16, 2026
यूपी में फॉर्म 7 पर मची सियासी रार के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का पलटवार, पूछा- इस पर चिल्लाहट क्यों?

यूपी में फॉर्म 7 पर मची सियासी रार के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का पलटवार, पूछा- इस पर चिल्लाहट क्यों?

  • February 16, 2026
“RSS के बारे में कोई बकवास करता है, तो उसे जगह दिखा देनी चाहिए”, प्रियांक खरगे के बयान पर भड़की VHP; सुना दी खरी-खरी

“RSS के बारे में कोई बकवास करता है, तो उसे जगह दिखा देनी चाहिए”, प्रियांक खरगे के बयान पर भड़की VHP; सुना दी खरी-खरी

  • February 16, 2026
यूपी में लखनऊ, मेरठ, अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

यूपी में लखनऊ, मेरठ, अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

  • February 16, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट, विधानसभा घेराव से पहले बढ़ी सियासी हलचल February 16, 2026
  • जनपद न्यायाधीश ने किया न्याय रथ का शुभारंभ February 16, 2026
  • सडक़ निर्माण के दौरान हरे वृक्ष काटने का विरोध, जिला वन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन February 16, 2026
  • राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक का सहारनपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने चुनेहटी फाटक पर किया जोरदार स्वागत February 16, 2026
  • जे.वी. जैन कॉलेज प्रबंध समिति का गठन, 15 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित February 16, 2026
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठा सहारनपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों का मुद्दा February 16, 2026
  • नाबालिग को बहला फुसलाकर लेजाने वाले को पुलिस ने जेल भेजा February 16, 2026
  • तहसील बार संघ के वार्षिक चुनाव मे दोनो गुट आमने सामने February 16, 2026
  • जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का सघन निरीक्षण February 16, 2026
  • बेवफा पत्नी का खूनी खेल, वैलेंटाइन डे पर पति को नींद की गोलियां दीं, फिर प्रेमी ने हथौड़े से सिर और चेहरा कुचलकर मार डाला February 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez