shobhit University Gangoh
 

दहेज के सामान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानो में घुसा

दहेज के सामान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानो में घुसा
  • ब्रेक फेल होने के बाद दुकानों में घुसा डीसीएम ट्रक।

देवबंद [24CN] :  दहेज का सामान भरा डीसीएम ट्रक कोतवाली के सामने ढाल से उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर ठाकुरद्वारा मन्दिर की दो दुकानों में जा घुसा। सोभाग्यवश जब यह घटना घटित हुई तो आधी रात का समय होने के कारण कोई भी हर समय व्यस्त रहने वाली सब्जी मंण्डी में नही था अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

मंगलवार की देर रात नगर के मोहल्ला किला से डीसीएम ट्रक में  दहेज का सामान भरकर ले जाया जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही डीसीएम ट्रक कोतवाली के ठीक सामने स्थित तीव्र ढाल से उतरने लगा तो अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। और सामान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ढाल के नीचे मौजूद नंद किशोर पटवे और सतीश बुक स्टॉल में जा घुसा। गनीमत यह रही कि देर रात होने के कारण दुकानें बंद थी और सडक़ पर भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह के समय क्रेन बुलाकर डीसीएम को दुर्घटना स्थल से हटाया गया।

कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बतया कि घटना के सम्बंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। बता दें कि देवबंद कोतवाली शहर के बीचों बीच स्थित है और कोतवाली के ठीक सामने तीव्र ढाल पर सब्जी मण्डी तथा नगर का मेन बाजार है जहां पर दिन भर लोगों की भीड़ मौजूद रहती है। करीब दो दशक पूर्व उक्त स्थान पर ही एक दस टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया था। जिसके कारण घटना में जान माल का नुकसान हुआ था।

Jamia Tibbia