ओवरलोड अवैध खनन सामग्री भरकर ले जाते ट्रक को किया सीज
- सहारनपुर में चिलकाना पुलिस द्वारा सीज किया गया ओवरलोड ट्रक।
सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक ट्रक को ओवरलोड अवैध खनन सामग्री भरकर परिवहन करते हुए पकड़कर सीज कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अभिनंदन सिंह के निर्देश पर अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने थाना प्रभारी विनोद कुमार व उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान पठेड़ चेकपोस्ट पर 1 वाहन ट्रक संख्या एचआर-58सी/4449 को पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रक के वाहन ट्रक के चालक द्वारा ट्रक में ओवरलोड खनन सामग्री भरकर परिवहन किया जा रहा है। पकड़े गए ट्रक को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कर लिया।
