मुआवजा न मिलने से परेशान किसानो ने निर्माणाधीन शामली अंबाला हाई वे पर दिया धरना
नकुड 7 मार्च इंद्रेश। निर्माणाधाीन शामली अंबाला हाई वें पर किसानो ने धरना देकर हाईवे का कार्य बंद करा दिया। किसानो ने एनएचआई पर चार वर्ष पूर्व अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न देने का आरोप लगाया।
शनिवार को सहंसपुर जट व डाल्लेवाला के किसानो ने निर्माणाधीन शामली अंबाला हाई वे पर धरना दिया। किसानों का आरोप था कि एनएचआई ने चार वर्ष पूर्व अधिग्रहित जमालाबाद मौजे की जमीन का मुआवजा किसानों को नंही दिया है। जबकि एनएचआई े अधिग्रहित भूमि पर कब्जा लेकर हाई वे का निमार्ण कार्य करवा रही है।
किसानों चेतावनी दी कि यदि मुआवजे का भुगतान नही किया गया तो वे आंदोलन को तेज करेगे। किसानो का कहना है कि मजबूरी मे उन्हें अपना काम छोडकर धरना प्रदर्शन करना पड रहा है। जबकि एनएचआई के अधिकारी उनकी बात तक नंही सुन रहे है। इस मौके पर नाथीराम , ब्रहमसिंह , राजकुमार, चुन्नु, सुभाष , धर्मपाल, प्रेमचंद, मुनेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।
