• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Tripura New CM: त्रिपुरा में भाजपा ने बदला मुख्यमंत्री, बिप्लब की जगह लेंगे माणिक साहा; आज राजभवन में लेंगे शपथ

  • May 15, 2022
Tripura New CM: त्रिपुरा में भाजपा ने बदला मुख्यमंत्री, बिप्लब की जगह लेंगे माणिक साहा; आज राजभवन में लेंगे शपथ
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

अगरतला। त्रिपुरा में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले भाजपा ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए बिप्लब कुमार देब की जगह राज्यसभा सदस्य डा. माणिक साहा को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। साहा वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को ही राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल एसएन आर्य को सौंप दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में 69 वर्षीय डा. साहा को नेता चुना गया।  रविवार की सुबह 11.30 बजे अगरतला में राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। उनसे साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में बिप्लब देब ने ही डा. साहा के नाम का प्रस्ताव किया, लेकिन मंत्री राम प्रसाद पाल ने इसका विरोध किया। इसके बाद विधायकों में हाथापाई हो गई और पाल ने कुछ कुर्सियां भी तो़ड़ डालीं। पाल चाहते थे कि उपमुख्यमंत्री जिश्नु देव वर्मा अगले मुख्यमंत्री बनें जो त्रिपुरा के पूर्व राज परिवार के सदस्य हैं। विधायक दल के नेता के चुनाव में वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और विनोद तावडे़ पर्यवेक्षक थे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद डा. साहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता था और वही रहूंगा।’

 

शाह और नड्डा से मिले थे बिप्लब

इससे पहले बिप्लब देब ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस्तीफा देने के बाद संगठन की जिम्मेदारियां देने के पार्टी के फैसले के बारे बताते हुए उन्होंने कहा, ‘पार्टी सबसे ऊपर है। मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैंने उन जिम्मेदारियों के साथ न्याय किया है जो मुझे दी गई थीं- चाहे वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हो या फिर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में।

मैंने त्रिपुरा के समग्र विकास और राज्य के लोगों के लिए शांति सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। 2023 का चुनाव आ रहा है और पार्टी यहां के मामलों का काम संभालने के लिए जिम्मेदार संगठनकर्ता चाहती है। क्योंकि सरकार तभी बन सकती है जब संगठन मजबूत हो।’ 25 साल के वाम मोर्चे के शासन को समाप्त करने के बाद 2018 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। बीजेपी की प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह की खबरें आ रही थीं।

याद दिला दें कि साल के आखिर में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से करीब सालभर पहले भाजपा ने इसी तरह पिछले साल विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया था।

नए डेवलपमेंट पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि बिप्लब कुमार देब का कार्यकाल त्रिपुरा में विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमलों और लोकतंत्र की हत्या द्वारा चिह्नित किया गया था। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने चुटकी लेते हुए कहा कि देब का इस्तीफा त्रिपुरा में भाजपा के अंत की शुरुआत है।

 


Post navigation

Prev
Next
असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

  • March 29, 2026
मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

  • March 29, 2026
‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी

‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी

  • March 29, 2026
दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’

दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’

  • March 29, 2026
ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

  • March 28, 2026
‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- ‘मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं…’ March 30, 2026
  • अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया March 30, 2026
  • ‘मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन…’, पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ March 30, 2026
  • ‘सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी March 30, 2026
  • ‘…मारने-काटने की धमकी दी जा रही है’, मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप March 30, 2026
  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप March 29, 2026
  • असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर March 29, 2026
  • ‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ March 29, 2026
  • मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग March 29, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez