दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल और व्हील चेयर

दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल और व्हील चेयर
  •  भारत विकास परिषद द्वारा सेवा कार्यों की कड़ी में सोमवार को दिव्यांग लोगों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन और एक बैसाखी आदि का वितरण किया गया।

देवबंद [24CN] : द दून वैली पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में भाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा ने कहा कि भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य करना है और इस पुनीत कार्य को संगठन बखूबी अंजाम दे रहा है। संस्थापक विवेक तायल, अमित सोनी व चैधरी सतवीर सिंह कसाना ने कहा कि असहाय लोगों की सेवा से बढ़कर पुण्य कार्य कोई नहीं है। परिषद परिवार पिछले नौ सालों से लगातार इस सेवा कार्य में लगा हुआ है।

इस दौरान छह दिव्यांग लोगों को ट्राइसाइकिल, दो लोगों को व्हील चेयर, दो कान की मशीन और एक बैसाखी का वितरित की गई। इस मौके पर अनुराग दुबलीश, नरेश गोयल, एसएन बंसल, मृदुला गोयल, राजकिशोर गुप्ता, राजेश सिंघल, राजकुमार रस्तौगी, नितिन तायल, सोहन कुच्छल, सतीश वर्मा, अंकित जैन, अमित गर्ग व पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे