उपजिलाधिकारी व पालिकाध्यक्ष के नेर्तत्व मे निकाली गयी तिरंगा यात्रा

उपजिलाधिकारी व पालिकाध्यक्ष के नेर्तत्व मे निकाली गयी तिरंगा यात्रा
फोटो तिरंगा यात्रा मे शामिल उपजिलाधिकारी व चैयरमैन सहित अन्य लोग

नकुड 13 अगस्त इंद्रेश। नगर मे पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेर्तत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

पालिकाध्यक्ष के केंप से शुरू होकर तिरंगा यात्रा बस स्टेंड, सदर बाजार, जनक बाजार, मैन बाजार व तहसील मुख्यालय को होती हुई नगर पालिका चौक पर पंहुचकर संपन्न हो गयी।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी के भाई विकेश चौधरी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। देश की आजादी के लिये अनेक क्रंातिकारियो ने अपने प्राण समर्पित किये है। हमे उन्हे याद रखना चाहिए।

पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि राष्टरीय पर्व आम आदमी मे देश के प्रति जज्बा उत्पन्न करते है। उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि देश की आजादी हर भारतीय के लिये प्रथम रहनी चाहिए। तिरंगा यात्रा मे बडी संख्या मे लोग तिरंगा हाथ मे लेकर देश भक्ति के नारे लगा रहे थ्ेा।

इस मोके पर ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी, तहसीलदार प्रियंक सिंह ,पंकज जैन , प्रदीप भांकला संजीव चौधरी, राजपाल प्रधान, उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार,त्रिलाक चंद , अमित वर्मा, रामनाथ , पकंज रोहिला, सुरेश सैनी , पूजा कश्यप वंदना कपिल, आदि उपस्थित रहे।