आप्रेशन सिंदूर मे भारत की सेनाओ के शौर्य को नमन करने के लिये नकुड मे निकाली गयी तिरंगा यात्रा

आप्रेशन सिंदूर मे भारत की सेनाओ के शौर्य को नमन करने के लिये नकुड मे निकाली गयी तिरंगा यात्रा
फेाटो तिरंगा यात्रा का दृश्य

नकुड 30 मई इंद्रेश। आप्रेशन सिंदुर मे सैनिको की जांबाजी को नमन के करने के लिये तिरंगायात्रा निकाली गयी। भाजपा नेताओ ने देश की सेनाओ के शौर्य को आप्रेशन की सफलता का श्रैय देते हए कहा कि आज देश मजबूत स्थिति मे है।

पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी व ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरीके नेर्तत्व में नकुड मे निकाली गयी तिरंगा यात्रा मे पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेर्तत्व में देश की नौसेना , वायुसेना व थल सेना मात्र आधा घंटे मे पाकिस्तान को घुटना पर खडा कर दिया। ये देश के जवानो के पराक्रम का अनूठा उदाहरण है। यात्रा के संयोज सुभाष चैधरी ने कहा कि देश मजबूत नेर्तत्व के हाथो पूरी तरह से सुरक्षित है। देश सीमा खडे सैनिक देश की आनबानशान को सुरक्षित रखे हुए है। पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी ने कहा कि आज भारत विश्व की चैथी सबसे बडी आर्थिक शक्ति है। इतना ही नंही यस्शवी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेर्तत्व मे चले आपे्रशन सिंदूर ने दुनिया मे भारत की ताकत को सिद्ध कर दिया है।

तिरंगा यात्रा विकास खंड परिसर से शुरू होकर बाईपास , गंगोह रोड , बस स्टेंड , सरसावा रोड तिराहा, पीडब्ल्यु डी गैस्ट हाउस को होती हुई हरी कालेज पर जाकर संपन्न हो गयी। तिरंगा यात्रा में सैंकडो की संख्या मे युवाओ ने बाईको पर सवार होकर भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाये। बाईक सवार अपने हाथेा में तिरंगा लिये हुए थे । जिससे पूरा सहारनपुर रोड तिरंगे मे र ंग गया। इस अवसर पर हरी कालेज में 125 फुट उंचा तिरंगा लगाया गया। तिरंगा यात्रा में विकेश चौधरी, सुभाष चौधरी, सम्राट चौधरी, प्रधान, चै0हरिपालसिंह , मंयक चौधरी, संजीव चौधरी, पवनसिंह राठौर, अंजु त्यागी एनपीसिंह राठौर, अरूण चौधरी, मुकुल चौधरी, गौरव त्यागी सुखबीर राणा आदि उपस्थित रहे।