
भाजपा नगर मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

नकुड़ [नवीन]। नगर में भाजपा नगर मण्डल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता देशभक्ति से ओतप्रोत होकर हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे ।
मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में भाजपा नगर मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का अयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा टाबर रोड स्थित सतगुरु डिग्री कॉलेज से शुरू होकर नगर के होली चौक, मेन बाजार, तहसील रोड, नगरपालिका चौक, विश्वकर्मा चौक से होती हुई नकुड़ स्टैंड पहुंचकर संम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में डीजे की धुन एवं देशभक्ति संगीत से हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे भाजपाइयों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाये ।
तिरंगा यात्रा में विधायक मुकेश चौधरी के भाई प्रोफेसर विकेश चौधरी, अंशुमन चौधरी, जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, नगर मण्डल मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंघल, देहात मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र फौजी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी, अवनीश चौधरी, राजेश त्यागी, सतवीर तिघरी, राजकुमार चौधरी, संदीप चौधरी, विकास, लोकेश चौधरी, मास्टर नेत्रपाल, पूर्व प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता, सभासद वरुण मित्तल, सभासद देवेंद्र कश्यप, पंकज सैनी, नगर मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुल्हेड़ी, सुरेन्द्र कोरी, प्रदीप सैनी, संजय शर्मा, गोकुल बत्रा, राजकुमार कश्यप, रविन्द्र धीमान, शुभम सिंघल, वंदना कपिल, शिवांगी शर्मा, प्रतिभा जैन, पूजा कश्यप आदि शामिल रहे।
