मृतक व्यापारियों को मोमबत्ती जलाकर किए श्रद्धासुमन अर्पित

मृतक व्यापारियों को मोमबत्ती जलाकर किए श्रद्धासुमन अर्पित
  • सहारनपुर में मृतक व्यापारियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित करते सपा कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा शासनकाल में वर्ष 2020 में आत्महत्या करने वाले 11 हजार 716 व्यापारियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि एनसीआरबी द्वारा नवम्बर माह में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 2020 में जहां 11 हजार 716 व्यापारियों ने आत्महत्या की, वहीं 10 हजार 677 किसानों ने भी आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान व व्यापारी विरोधी है। व्यापारियों की आत्महत्या का मुख्य कारण लॉकडाउन, लोन डिफाल्ट व आर्थिक तंगी बताते हुए उन्होंने कहा कि 2020 में पहले की अपेक्षा व्यापारियों में आत्महत्या की प्रवृत्ति में लगभग 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी देखी गई है। यह भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों का ही नतीजा है कि आज हताशा व अपमान से टूटकर वे बेउम्मीद होकर आत्महत्या कर रहे हैं।

इस दौरान व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरपाल वर्मा, जिला प्रभारी नत्थराम यादव, अनुज गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, पवन गर्ग, अमर चौधरी, मुकेश मानकटाला, गुलशन कपूर, प्रणव शर्मा, अखिल प्रसाद, राहुल शर्मा, अनुज यादव, सतनाम खुराना, अनुज बंसल, हाजी शमशेर, अब्दुल हमीद, पवन गर्ग, संजीव बंटी, राकेश कुमार, इंद्रसैन, राकेश वर्मा, आरव वर्मा, नवीन सिंघल, रवि कुमार, जमील अंसारी, विशाल चंदेल, विनोद वर्मा आदि सैंकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।