देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वालों महान सपूतों को कोटि-कोटि नमन: मुख्यमंत्री

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वालों महान सपूतों को कोटि-कोटि नमन: मुख्यमंत्री
  • सहारनपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते प्रशासनिक अधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की आजादी तथा देश की एक-एक ईंच भूमि की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वालों भारत माता के महान सपूतों को कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करता हूँ। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का मतलब आजादी की ऊर्जा का अमृत, स्वधीनता सैनानियों से प्रेरणा का अमृत, नये विचारों का अमृत, नये संकल्पों का अमृत, आत्मनिर्भता का अमृत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज काकोरी शहीद स्थल, लखनऊ से आजादी के अमृत महोत्सव, चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव तथा काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर प्रदेश को संबोधित कर रहे थे। जनपद सहारनपुर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पाईनवुड स्कूल में दिखाया गया।

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकुमत ने इस देश के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं क्रांतिकारियों के साथ किया गया अत्याचार हमें इस बात का एहसास कराता है कि देश की स्वाधीनता से बढकर कुछ नहीं हो सकता। हर भारतीय का यह दायित्व बनता है कि हम अपने देश की इस आजादी को हर हाल में सुरक्षित रखें। देश का आजादी का यह अमृत महोत्सव एक नई प्रेरणा के साथ आगे बढने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, अस्फाख उल्लाह खां, राजेन्द्र नाथ जैसे महान क्रांतिकारियों के एक समूह ने देश को आजादी दिलाने के कार्य को आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि देश अंग्रेजी हुकुमत के सामने कभी झुका नहीं। देश के अलग- अलग कोनो में अलग-अगल समय में अलग-अलग प्रकार के आजादी के कार्यक्रम होते रहें। लेकिन सामूहिक रूप से 1857 का देश के प्रथम स्वतंत्रता समर ने, चौरी चौरा की घटना, काकोरी ट्रेन एक्शन ने ब्रिटिश हुकुमत की जडों को हिलानें में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसके लिए ब्रिटिश हुकुमत ने उन क्रांतिकारियों को कड़ी यातनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की यह कहानी हम सबको इस बात के लिए प्रेरित करती है कि अगर हमनें अपनी आजादी को सुरक्षित रखने में कहीं भी कोई कोताही बरती तो हमें और आने वाली पीढिय़ों को ऐसे ही योतनाओं का सामना करना पडेगा। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी सभी घटनाएं हम सबको इस बात का एहसास कराती है कि वास्तव में हर जाति और देश के हर समुदाय ने स्वाधीनता के आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लिया था।

उन्होने कहा कि जब अपने व्यक्तिगत स्वार्थों से उपर उठकर भारत का प्रत्येक नागरिक एक साथ चलता है तो यह दुनिया के अन्दर एक बड़ी ताकत बनकर उभरता है। राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक माताओं ने अपने बेटों के बलिदान पर गर्व किया। ऐसी माताओं तथा शहीदों की राष्ट्रभक्ति को शत-शत् नमन। उन्होने कहा कि हमें अपना इतिहास हमेंशा याद रखना चाहिए। आजादी के लिए शहीदों एवं क्रांतिकारियों के बारे में अपने बच्चों को बताएं। उन्होंने कहा कि अपने स्वयं के विकास को छोडकर देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि देश ने हमारे लिये क्या किया बल्कि यह सोचना चाहिए कि हमनें देश के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि देश हित, राज्य हित तथा सही कार्य करने की सोच के साथ आगे बढ़ें।

इस अवसर पर पाईनवुड स्कूल में महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेन्द्र निम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस. चन्नप्पा, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।