जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया नमन

जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया नमन
  • सहारनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। गुरूद्धारा रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद संभालते ही जिस देश के साथ देश को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को आगे ले जाने का बीड़ा उठाया, उसी के परिणामस्वरूप आज युवा पूरी दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश के परचम को लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवा व महिला सशक्तिकरण को वरीयता देते हुए जहां एक ओर 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार दिलाकर देश की उन्नति व प्रगति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को पंचायत से संसद तक आरक्षण देने की भी पुरजोर वकालत की।

पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व काजी शौकत हुसैन ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के अंतिम पाएदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए पंचायती राज को मजबूत करने का बीड़ा उठाया था जिसकी वजह से पंचायती राज कानून बना और आज पंचायत स्तर पर स्थानीय लोग पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को जरूरत के अनुसार सुनिश्चित करने का काम करते हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, पूर्व मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, अशोक सैनी, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन अक्षय चौधरी, वीरसैन उपाध्याय, इकराम खान, गुलशेर अलवी, सोमपाल कश्यप, आरिफ मंसूरी, अरशद सोनी, अमित शर्मा, सुमन शर्मा, मुनेश सहगल, स. प्रभजीत सिंह, नसीब खान, जब्बार अहमद, मौ. कासिफ आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।