शहीद पुलिसकर्मियों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

- सहारनपुर में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते डीआईजी।
सहारनपुर [24CN] । सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल व एसएसपी डा. एस. चन्नपा ने पुलिस स्मृति दिवस के पर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया। पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्गत संदेश को पढ़कर सुनाया। तत्पश्चात गत वर्ष में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में अवगत कराते हुए उनकी वीरगाधा पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल व अन्य उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहीदों को नमन करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात अशोक कुमार मीणा, एसपी यातायात प्रेमचंद, सहायक पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद अली अब्बास, सीओ सदर चंद्रपाल शर्मा, सीओ अजय कुमार शर्मा, सीओ बेहट विजयपाल सिंह, सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय, सीओ द्वितीय दुर्गाप्रसाद तिवारी, सीओ नकुड़, अरविंद सिंह पुंडीर, सीओ गंगोह चौबसिंह, आरआई अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक यातायात पवन कुमार तोमर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।