shobhit University Gangoh
 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

  • एक्स सर्विसमैन पैरामिलटरी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

देवबंद [24CN] : रविवार को मोहल्ला सैनी सराय में हुई बैठक में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन सैनी एड. ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान २२ जवान शहीद हुए हैं, जो नक्सलियों की ये हरकत  कायराना है। बहादुर जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। सैनी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार उनके परिवारों को पांच करोड़ रुपये की सहायता दे और जवानों को शहीद का दर्जा दे। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थान की गई। इसमें संगठन उपाध्यक्ष सोमबीर शर्मा, रामकुमार, नरेंद्र पंवार, वीरेंद्र सिंह,  शक्ति सिंह राणा,  विनोद कुमार,  रविंद्र,  ईसम सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia