नौंवीं पुण्यतिथिपर किया चै. यशपाल सिंह को नमन

नौंवीं पुण्यतिथिपर किया चै. यशपाल सिंह को नमन
  • सहारनपुर में तीतरों में चै. यशपाल सिंह की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते अनुयायी।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व काबीना मंत्री चै. यशपाल सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर सपाइयों व उनके समर्थकों ने भावपूर्ण स्मरण किया तथा चै. यशपाल सिंह के आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए सपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कस्बा तीतरों स्थित समाधि स्थल पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव चै. रूद्रसैन व गंगोह विधानसभा प्रभारी चै. इंद्रसैन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं व परिजनों ने हवन यज्ञ किया।

तत्पश्चात चै. यशपाल सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा के पूर्व प्रदेश सचिव चै. रूद्रसैन ने कहा कि उनके पिता व पूर्व काबीना मंत्री ने लगभग 30 दशकों तक सांसद, विधायक व मंत्री पद पर रहते हुए समाजसेवा करने की जो मिसाल कायम की है वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि चै. यशपाल सिंह के मिशन को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गंगोह विस प्रभारी चै. इंद्रसैन ने कहा कि चै. यशपाल सिंह का राजनीतिक जीवन हमेशा बेदाग रहा है। उन्होंने राजनीति को माध्यम बनाकर किसान, मजदूर, गरीब व वंचित समाज की सेवा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि हमें चै. यशपाल सिंह के सिद्धांतों व आदर्शों का अनुसरण करते हुए सपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में जातिवादी व साम्प्रदायिक पार्टी भाजपा को शिकस्त दी जा सके।

इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के पूर्व निदेशक चै. कटार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता ओमी पंवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख चै. ऋषिपाल, अशोक प्रधान, चै. भूपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चैधरी, चै. विक्रम सिंह, चै. सुभाष, बोबी, जबरसिंह, रणधौल सिंह, ओमप्रकाश भाटी, चै. सत्यकुमार सेन, पदम सिंह बरसी, चै. रामकुमार, चै. योगेंद्र, नेपाल सिंह, कुशल पाल सिंह, चै. अनुज, काका रंढेड़ी, सचिन बंदाहेड़ी, गुलाब सिंह, सभापति गजेंद्र सिंह, बलकार डूभर, चै. ओमसिंह समेत भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।