नकुड में सामुहिक शोकसभा में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गये व्यक्तियो को दी श्रद्धांजलि

नकुड में सामुहिक शोकसभा में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गये व्यक्तियो को दी श्रद्धांजलि
सामुहिक शोक सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधि व अन्य

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। “नकुड प्रेस क्लब नकुड” के द्वारा आयोजित सामुहिक शोकसभा में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गये व्यक्तियो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

नगर पालिका के सभाकक्ष में आयोजित शोकसभा में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद घटना है। जिसमें 270 से अधिक व्यक्तियो की अकाल मौत हो गयी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। इसके अलावा 22 अप्रैल को जम्मु कश्मीर में आंतकवादियो ने 26 पर्यटको की हत्या की। इस घटना ने भी पूरी दुनिया को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी अकाल काल की गाल में समा गये व्यक्तिया के प्रति सवेंदनशील है।

ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी ने इस घटना में मारे गये व्यक्तियो के प्रति गहरी सवेंदना जतायी। पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि यह घटना एक झकझोरने वाली दुर्घटना है। भाजपा नेता पवन सिंह राठौर इस दर्घटना को विचलित करने वाली बताया। कहा कि विमान में सवार एक मात्र यात्री बच पाया। जबकि मेंडिकल होस्टल के भी कई लोग इस दुर्घटना का शिकार हुए। नकुड प्रेस क्लब अध्यक्ष इंद्रेश त्यागी ने कहा कि मानवता के इतिहास की यह बडी दुर्घटना है। जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। प्रेस क्लब के महामंत्री राजन शर्मा ने घटना पर गहरी सवेंदना व्यक्त की।

सामुहिक शोकसभा में सभी जनप्रतिनियो, पत्रकारो व सामाजिक कार्यकर्ताओ व नगरवासियों ने इस घटना में मारे गये लोगो को श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही उनके परिवारो के प्रति गहरी सवेंदना व्यक्त की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतको की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश त्यागी, भाजपा के नगर मंडल महामंत्री राकेश गुप्ता, प्रदीप भांकला, संजीव चौधरी, शिवचरण वर्मा, संदीप धीमान, राजेश चौधरी, डा0 राजकुमार प्रजापति, नकुड प्रेस क्लब के संयोजक नरेश गोयल, उपाध्यक्ष नवीन धीमान, विहिप के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, काजी शाहीद, आरिफ खान, रजनीश नामदेव, पालिका सदस्य जुनैद असगर,अनुज अग्रवाल, विपिन आर्य, विरेश चौधरी, राजेश जैन, अंजु त्यागी, सुधा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *