विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ. हैनिमैन को श्रद्धांजलि, सहारनपुर में गरिमामय आयोजन

विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ. हैनिमैन को श्रद्धांजलि, सहारनपुर में गरिमामय आयोजन
  • सहारनपुर में होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल की प्रतिमा के समक्ष मौजूद चिकित्सक।

सहारनपुर। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन द्वारा शहर में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन के 271वें जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. पी.डी. गर्ग के मार्गदर्शन में चिकित्सकों ने हैनिमैन प्वाइंट, दिल्ली रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि होम्योपैथी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नेत्र पाल सिंह एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर रहे डॉ. शिशिर भारद्वाज ने कहा कि होम्योपैथी रोग के मूल कारण का उपचार कर स्थायी लाभ देती है। वहीं सचिव डॉ. अजय सैनी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन लगातार निःशुल्क चिकित्सा शिविर और जागरूकता अभियान चला रही है।

कार्यक्रम में चिकित्सकों ने सिमिलिया सिमिलियाबस करंचर सिद्धांत को अपनाते हुए समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस दौरान होम्योपैथी की उपयोगिता और बढ़ती जरूरत पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने होम्योपैथी को सुरक्षित, सुलभ और प्रभावी चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसके व्यापक प्रसार पर जोर दिया। कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply