पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी: एसपी सिटी

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी: एसपी सिटी
  • सहारनपुर में पुलिस लाईन स्थित परिसर में पौधारोपण करते एसपी सिटी राजेश कुमार।

सहारनपुर [24CN]। पुलिस अधीधक नगर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकता है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन परिसर में पौधारोपण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वृक्षों से केवल लकड़ी ही नहीं बल्कि स्वस्थ रहने के लिए फल भी मिलता है। इसलिए अपने आसपास कम से एक या दो फलदार वृक्ष जरूरी लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वृहद वृक्षारोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण कर जनसामान्य को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।