shobhit University Gangoh
 

चीन के होटल में चल रहा कोरोना के मरीजों का इलाज, इमारत ढहने से 70 लोग दबे

चीन के होटल में चल रहा कोरोना के मरीजों का इलाज, इमारत ढहने से 70 लोग दबे
हाइलाइट्स
  • चीन में एक होटल की इमारत गिरने से 70 लोग दबे
  • इस होटल में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा था
  • सरकारी मीडिया के मुताबिक इस होटल में कुल 80 कमरे थे

पेइचिंग
कोरोना के कहर से जूझ रहे चीन में आज एक बड़ा हादसा हो गया। चीन के क्वांझू शहर में एक होटल की इमारत ढह गई जिसमें करीब 70 लोग दब गए हैं। दुखद बात यह है कि इस होटल का प्रयोग कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए अस्थायी अस्पताल के रूप में हो रहा था। सरकारी मीडिया के मुताबिक इस होटल में 80 कमरे थे। शुरुआती राहत बचाव में होटल के मलबे से 23 लोगों को निकाला गया है।

NBT

मीडिया के मुताबिक यह हादसा स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे हुआ और बचाव एवं राहत कार्य जारी है। एजेंसी ने बताया कि होटल में उन लोगों को पृथक कर रखा गया था जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।

शिन्हुआ के मुताबिक बचाव एवं राहत कार्य के लिए 147 सदस्यीय दल को भेजा गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से इंसानों में संक्रमण की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के ही वुहान शहर में हुई थी और अबतक इससे दुनिया में करीब 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

Jamia Tibbia