नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
  • सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। यूनिसेफ की मदद से सफाई के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था वाश इंस्टीटयूट द्वारा सफाई मित्र सुरक्षित शहर बनाने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

स्थानीय कोर्ट रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रशिक्षक ए. रहमान ने कहा कि सैफ्टिक टैंक में कार्बन मोनोआक्साइड, हाइड्रोजन सल्फाइड, मिथेन आदि सहित अनेक जहरीली गैस होती हैं। ऐसे में यदि कोई सफाई कर्मचारी कार्य के दौरान गलती से टैंक में गिर जाए जो उसकी मौत हो सकती है।

इसके लिए किसी भी सैफ्टिक टैंक की सफाई के दौरान सबसे पहले उसके ढक्कन को थोड़ा सा हटाकर मीटर से जहरीली गैस का पता लगाया जा सकता है। इस दौरान मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक इंद्रपाल, चंद्रपाल, डा. आकांक्षा वर्मा, अंकित कुमार, संजीव कुमार, वीरभान, आशा, प्रिया चौपड़ा आदि मौजूद रहे।