मंत्रोच्चारण के साथ व्यापारियों ने किया बही-खाता पूजन

- सहारनपुर में बही-खाता पूजन में व्यापारियों को सम्मानित करते आयोजक।
सहारनपुर [24CN] । व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ व्यापारिक नववर्ष मनाया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मंत्रोच्चारण के साथ बहीखातों का पूजन किया गया। स्थानीय घंटाघर स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में माता चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी पं. अशोक कालिया द्वारा बही-खातों का पूजन कराया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि आज का दिन व्यापारी समाज के लिए खुशी का दिन होता है। इस दिन व्यापारी अपनी पुरानी रोकड़ को नववर्ष की जमा पूंजी को नए खातों का पूजन कर उसमें अंकित करता है तथा भगवान से प्रार्थना करता है कि आगामी नववर्ष व्यापारी समाज के लिए सुख-समृद्धि से भरा हो। कार्यक्रम में छह व्यापारियों सुभाष धमीजा, वीरेंद्र बहल, अविनाश जैन, भारत कर्णवाल, विनय जिंदल, राजेंद्र हांडा को व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने व्यापार रत्न से सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र बहल व सुभाष जुनेजा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान भारत कर्णवाल, राजीव फुटेला, विनीत कर्णवाल, मुकेश सेठी, अशोक कालिया, सुभाष धमीजा, वीरेंद्र बहल, राजेंद्र हांडा, अनिल धारिया, स. जोगेंद्र ठकराल, स. बलबीर छाबड़ा, अमित माहेश्वरी, मनु शर्मा, सुभाष सचदेवा, विनय जिंदल, विनय ग्रोवर, संजय तिवारी, आदिल, जुनैद खान, श्रीकृष्ण गुप्ता, अविनाश जैन, निखिल मित्तल, प्रिंस अहलूवालिया, ओमप्रकाश बाठला, भवानी मित्तल, सचिन रस्तोगी, अमर चौधरी, नवाब गुर्जर आदि मौजूद रहे।